उत्तराखण्ड

चमोली में झमाझम बारिश, थराली में मलबे में दबी कई गाड़िया

रामलीला मैदान के पास गदेरा बारिश के बाद उफान पर

चमोली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान उत्तराखंड में बुधवार दोपहर बाद कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बारिश और ओलावृष्टि के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं चमोली जिले के थराली में बड़ा नुकसान भी हुआ है।

थराली में रामलीला मैदान के पास गदेरा बारिश के बाद उफान पर आ गया। इस वजह से पहाड़ी से काफी मलबा नीचे आ गया। इस मलबे में कई वाहनों के दबे होने की सूचना हैं। गनीमत रही कि गाड़ियों में उस समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसलिए किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। इसके अलावा कुछ सड़कों भी अवरुद्ध हुई हैं।

वही कर्णप्रयाग ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग भी नासिर बाजार के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था, जिसे बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) की टीम ने खोल दिया है। बताया जा रहा है कि थराली देवाल मोटरमार्ग भी मलबा आने से बंद हो गया है, जो कल गुरुवार को ही खुलने की उम्मीद है। इसके अलावा पुलिस-प्रशासन की टीम आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button