उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति
आस्था के प्रतीक ऐतिहासिक श्रीझंडे जी का हुआ आरोहण, उमड़ा आस्था का सैलाब
जयकारों से दरबार साहिब गूंज उठा, रामनवमी तक चलने वाला श्रीझंडे जी मेला शुरू

देहरादून । राजधानी में आस्था और सद्भावना के प्रतीक श्री झंडे जी के आरोहण के साथ ही आज से देहरादून में झंडे मेले के शुभारंभ हो गया। यहां आस्था का सैलाब उमड़ा है। जयकारों से दरबार साहिब गूंज उठा। श्रीमहन्त देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में श्रीझंडे जी उतारे गए। इसके साथ ही रामनवमी तक चलने वाला मेला शुरू हो गया है।







