उत्तराखण्ड

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार(अमित शर्मा)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम व बालकनी उपलब्ध करायी गयी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन पानी की व्यवस्था भी संस्था के प्रयासों से की गई है। बैरागी कैंप में प्रैसवार्ता के दौरान निस्वार्थ कदम के सदस्य रोहित वर्मा ने सभी लाभार्थी परिवारों को घर की चाबी सौंपी। रोहित वर्मा ने बताया कि दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक व गुब्बारे आदि बेचकर गुजर बसर करने वाले 13 परिवारों को शासन के सर्वे में अति गरीब श्रेणी में चिन्हित किया गया था। सर्वे में कुल 50 परिवार चिन्हित किए गए हैं। शेष परिवारों को भी जल्द पक्के आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्था उद्देश्य सिर्फ फ्लैट दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक जीवन देना है। बैरागी कैंप के इस क्षेत्र में बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध नहीं है। आन्नेकी हेत्तमपुर में उन्हें बिजली, पानी, शौचालय, स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र के साथ सुरक्षित कॉलोनी मिलेगी। रोहित वर्मा ने बताया कि संस्थापक प्रमोद राघव के संयोजन में संस्था पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड के हरिद्वार सहित देश के अन्य राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन वितरण, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही बैरागी कैंप के शेष निर्धन परिवारों को भी चिन्हित कर आवास दिलाए जाएंगे। परिवारों के बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के रोजगार के जिम्मेदारी भी संस्था द्वारा उठाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button