उत्तराखण्ड
2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस केवल खुराना का निधन

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और 2004 बैच के आईपीएस केवल खुराना का सोमवार को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज जारी था। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।
केवल खुराना अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पुलिसिंग को नई दिशा दी। वर्ष 2016 में जब उन्होंने एसएसपी उधमसिंह नगर की कमान संभाली, तब उन्होंने कई बड़े और कड़े फैसले लिए, जिनका सकारात्मक असर जमीनी स्तर तक देखा गया।




