उत्तराखण्डराजनीति

भाजपा विधायक ही अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहेः विकास नेगी

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष, विकास नेगी ने बयान जारी किया है कि राज्य में भाजपा के दो विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सिंचाई विभाग में हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाले की गंभीर शिकायत की है। इन विधायकों ने अपनी सरकार को घेरते हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मुद्दे को उठाया है, जो राज्य के विकास में बाधा पैदा कर रहे हैं।
विकास नेगी ने कहा, यह बेहद शर्मनाक है कि भाजपा के विधायक खुद अपनी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार में घोटाले और बेईमानी किस हद तक पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती हैं। विकास नेगी ने कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे को उजागर करने का वादा किया और जनता से अपील की कि वे सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button