उत्तराखण्डकरिअर

अगरोड़ा मैं तैनात पटवारी 15000 रु की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। विजिलेंस की टीम ने पौड़ी जनपद में एक “राजस्व निरीक्षक को रू0 15000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसर शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर क शिकायत की गई थी कि उनके पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि उससे रिश्‍वत मांग रहा है।

इस पर विजिलेंस ने एक टीम को रवि को रंगे हाथ पकड़ने के लिए लगाया और आज दिनांक 5/10/24 को पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को शिकायतकर्ता से 15000 रू0 (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए उसकी तय की गयी जगह पेण्डुल, जनपद पौड़ी गढवाल से सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। उसके चल और अचल सम्‍पति का विवरण तैयार किया जा रहा है।

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button