
नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई वाले केस में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के बाद समर्थकों का अभिवादन किया। जेल का बाहर आप नेता जश्न मना रहे हैं। अब वह चंदगी अखाड़ा से घर तक रोड शो करेंगे।
भावुक होते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं देशविरोधी ताकतों से लड़ूंगा। इन लोगों ने मुझे जेल भेजा। मेरा हौंसला 100 गुणा बढ़ गया है। जेल की सलाखें मुझे कमजोर नहीं कर पाईं, आपकी दुआओं के कारण आज मैं बाहर हूं। मेरे खून का कतरा-कतरा देश के लिए है।’
दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। बहुत बड़े-बड़े संघर्ष किए, जिंदगी में बहुत मुसीबतें झेली हैं लेकिन हर कदम पर भगवान ने मेरा साथ दिया। ऊपर वाले ने मेरा साथ दिया क्योंकि मैं सच्चा था, मैं सही था…।’
आप नेता मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई से पहले तिहाड़ जेल के बाहर पटाखे फोड़ने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी भीड़ में शामिल हुए। जेल से निकलने के बाद वह चंदगी अखाड़ा से घर तक रोड शो करेंगे।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल से रिहाई से पहले आप सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने कहा, “यह बहुत अच्छी खबर है कि हमारे सीएम आज जेल से बाहर आ रहे हैं। हम सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हैं।”
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट द्वारा कथित उत्पाद नीति भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत देने पर मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई।’


