उत्तराखण्ड

दोपहर बाद देहरादून और मसूरी में हुई झमाझम बारिश, भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद राजधानी देहरादून और पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश हुई।

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और चमोली जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

बारिश के बाद मलबा आने से प्रदेश के 117 मार्ग बंद

बारिश के बाद मलबा आने से प्रदेश के 117 मार्ग बंद हैं। इसमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 4 राज्य मार्ग शामिल हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक त्यूनी-चकराता-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग मसूरी बैंड संतला देवी मंदिर के पास रिर्टनिंग वाल क्षतिग्रस्त होने से बंद है। जबकि रुद्रप्रयाग जिले में 15, उत्तरकाशी में 8, नैनीताल में 8, पौड़ी में 10, बागेश्ववर में 8, देहरादून में 8, पिथौरागढ़ में 21, ऊधमसिंह नगर में 2, चमोली में 24 और टिहरी जिले में 13 मार्ग बंद है। दूधली-मोथरोवाला मार्ग में भी सीवर लाइन के कार्य के चलते हल्की बारिश होते ही मार्ग बंद हो रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button