देश
बड़ा हादसा: हाथरस में जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में मारी टक्कर, 11 लोगों की मौत और 16 घायल

हाथरस। हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा चौराहे के निकट रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स में टक्कर मार दी। प्राप्त सूचना के अनुसार, हादसे में मैक्स और बस में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि, महिलाओं और बच्चों सहित 16 से अधिक घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।




