उत्तरप्रदेश
यूपी में आईएएस अफसरों के तबाद, विनोद अलीगढ़ के नगर आयुक्त बने

लखनऊ: यूपी में दो आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। 2018 बैच के आईएएस विनोद कुमार को नगर आयुक्त अलीगढ़ बनाया गया है। वह अभी तक विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर तैनात थे।
इसी तरह आईएएस अमित आसेरी को विशेष सचिव लोकनिर्माण विभाग नियुक्त किया गया है। वह अभी तक नगर आयुक्त अलीगढ़ के पद पर तैनात थे। वह 2016 बैच के अफसर हैं।
नौ डिप्टी एसपी के हुए तबादले
इसके पहले डीजीपी मुख्यालय ने नौ डिप्टी एसपी का तबादला कर दिया। रेलवे, वाराणसी में तैनात श्यामजीत प्रमिला सिंह को प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। जबकि बस्ती में तैनात कुंवर प्रभात सिंह को वाराणसी रेलवे भेजा गया है।




