उत्तराखण्ड

बदरीनाथ हाईवे पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो युवकों के अलकनंदा में बहने की आशंका

चमोली। जनपद के बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के पास शुक्रवार देर शाम को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों के अलकनंदा नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे छिनका के पास बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। बाइक में सवार दो युवक छिटककर नदी में जा गिरे। जबकि बाइक हाईवे पर ही पड़ी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक नदी में बह गए हैं।

बाइक पर लगी प्लेट पर उत्तर प्रदेश का नंबर दर्ज है। स्थानीय लोगों ने युवकों को नदी में गिरते देखा है। इन दिनों अलकनंदा नदी उफान पर है, ऐसे में युवकों की तलाश करना काफी मुश्किल हो रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने बताया कि युवकों के नदी में बहने की सूचना है। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर युवकों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button