उत्तराखण्ड
देहरादून में हुई बारिश, छह जिलों में खूब बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में आज फिर माैसम खराब रहा। दिनभर हालांकि प्रदेशभर में बादल छाए, लेकिन शाम होते ही माैसम ने करवट बदली। देहरादून और मसूरी शहर में अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से कई जगहों पर जलजमाव होने के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

वहीं, आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी जिले के अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।




