
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में राजधानी लखनऊ , अमेठी, रायबरेली और बाराबंकी समेत 14 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजें से मतदान शुरु हो गया जो शाम 6 बजे तक चलेंगा। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक मोहनलालगंज, 13.86 फीसदी, लखनऊ 10.39 फीसदी, रायबरेली 13.5 फीसदी, अमेठी 13.93 फीसदी, जालौन 12 फीसदी, झांसी 14 फीसदी, हमीरपुर 13.61 फीसदी, बांदा 14.15 फीसदी, फतेहपुर 14.20 फीसदी, कौशाम्बी 13 फीसदी, बाराबंकी 12.7, फैजाबाद 14.38, कैसरगंज 13.04 फीसदी, गोण्डा 13 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। वहीं यूपी में कुल 13 फीसदी मतदान हुआ है।
अयोध्या रेंज के IG का दावा- मतदान स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त
अयोध्या रेंज के IG प्रवीण कुमार ने दावा किया है मतदान स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। सभी सेक्टर की समीक्षा कर ली गई है। प्रवीण कुमार खुद फील्ड में निकले हुए हैं और अपनी रेंज के जिलों का भ्रमण करते हुए आवश्यक निर्देश भी जारी किया।
गोंडा में सुबह 9 बजे तक 13 फीसदी पड़े वोट, बृज भूषण शरण सिंह ने किया मतदान
बहराइच के कैसरगंज में बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, “BJP के लिए जबरदस्त मतदान हो रहा है तो लोग मतदान करें।” वहीं गोंडा में सुबह 9 बजे तक 13 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। वहीं पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। सदर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ वीरपुर बिसेन पर सैकड़ों महिला मातदाता लाइन में लगी हैं। ब्लॉक के दौलतपुर ग्रांट बूथ संख्या 80 पर ईवीएम खराब होने के चलते मतदान एक घंटे से देरी शुरू देरी से शुरू हुआ।
मलिहाबाद के लोधोसी में ग्रामीणों ने किया मतदान का विरोध
राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक के ग्राम लोधोसी में ग्रामीण कर रहे मतदान का विरोध नहीं डाल रहें वोट। वर्षो से पुल निर्माण की कर रहे मांग।
लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने परिवार संग एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं सभी से अपील करता हूं कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए शत प्रतिशत मतदान करें।… हम प्रदेश के 80 के 80 सीटें जीत रहे हैं अमेठी और रायबरेली भी जीत रहे हैं।
मतदान स्थल पर अयोध्या मेयर ने लांघी सीमा, तस्वीर वायरल
अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी की मतदान स्थल से वोट डालने के बाद की तस्वीर सामने आई है। लोकतंत्र के महापर्व के जश्न में महापौर की यह तस्वीर नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाते दिख रही है। तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग तीखी टिप्पड़ियां कर रहे हैं।
अभिनेता राजकुमार राव ने डाला वोट, कहा- यह हमारे देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है
अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “यह हमारे देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है, हमें मतदान करना चाहिए…मैं सभी से अपील करता हूं कि अपना वोट जरूर डालें।”
लखनऊ में महिला ने की शिकायत, पार्टी विशेष को वोट देने की बात कह रहा कर्मचारी
राजधानी के वैदिक बाल विद्या मंदिर पोलिंग बूथ के 242 कमरा नंबर के कर्मचारी पर एक महिला ने आरोप लगाया है। महिला के अनुसार यहाँ पर एक कर्मचारी एक खास पार्टी को वोट देने के लिए कह रहा है। महिला के अनुसार उसने इसकी मौखिक शिकायत बूथ पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से की है।
रायबरेली में बदली गई ईवीएम
रायबरेली के हरचंदपुर में बूथ संख्या 225 और 138 पर ईवीएम ख़राब होने से मतदान रुका। थोड़ी देर बाद बदली गई ईवीएम। यहाँ इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी राहुल गांधी और भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह के बीच मुकाबला है।




