उत्तराखण्ड

राज्यपाल से मिले ओबीसी आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष संजय नेगी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट की। गुरुवार को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष संजय नेगी ने राज्यपाल से राजभवन, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन भेंट कर आयोग द्वारा ओबीसी समाज के लिए किए जा रहे जनोपयोगी क्रियाकलापों व गतिविधियों की जानकारी से राज्यपाल को अवगत कराया। इसके अतिरिक्त अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न समसमायिक विषयों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने आयोग की और से ओबीसी समाज के हितों के रक्षोपायों व कल्याण को किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर आयोग के सचिव शेखर प्रकाश पटवा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button