
महाराष्ट्र में कस्बा और चिंचवाड़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे से जारी है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण कस्बा और चिंचवाड़ सीटें रिक्त हुई थीं। मतदान सुबह सात बजे से जारी है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण कस्बा और चिंचवाड़ सीटें रिक्त हुई थीं। पुणे शहर में कस्बा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के हेमंत रसाने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर के बीच मुकाबला होगा, जिन्हें कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना (यूबीटी) के महा विकास अघाड़ी गठबंधन का समर्थन प्राप्त है।




