करीना कपूर पिज्जा-सनी लियोनी चाप तक, फिल्मी सितारों के नाम पर हैं ये स्पेशल डिश
नई दिल्ली: फिल्मी सितारों का उनके फैन पर अच्छा खास असर रहता है। कपड़े पहनने के ढंग और स्टाइल से लेकर बोलने तक में लोग अपने पसंदीदा सितारे को कॉपी करते दिखते हैं। लेकिन ये फैनगिरी केवल यहीं तक सीमित नहीं रहती। बल्कि खाने के मामले में भी इन सितारों का जलवा देखने को मिलता है। भारत से लेकर विदेशों तक कई सारी ऐसी डिश हैं जिनका नाम बॉलीवुड के हीरो-हीरोइन पर है। जिसमे दीपिका पादुकोण से लेकर सनी लियोनी तक शामिल हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ डिशेज, जिनके नाम इन एक्टर और एक्ट्रेस के नाम पर हैं।
दीपिका पादुकोण डोसा
दीपिका पादुकोण के फैंस उनके हर लुक के दीवाने रहते हैं। लेकिन ये दीवानगी खाने को भी लेकर है। दरअसल, ऑस्टिन, टैक्सास के डोसा लैब में दीपिका पादुकोण के नाम पर डोसे का नाम रखा गया है। जिसमें आलू की फिलिंग के साथ ही तीखी घोस्ट चिली की टॉपिंग की गई है। अपने नाम पर डोसे का नाम रखा जानकर दीपिका पादुकोण ने भी ट्वीट किया था।
करीना कपूर पिज्जा
दिल्ली में इटैलियन पिज्जा के आउटलेट में करीना कपूर पिज्जा मिलता है। जो कि करीना कपूर के साइज जीरो से इंस्पायर है। लो फैट पिज्जा के पतले बेस पर चिकन और टेस्टी टॉपिंग्स की गई होती है।
चिकन संजू बाबा
संजय दत्त के नाम पर चिकन संजू बाबा डिश है। मुंबई के मोहम्मद अली रोड, साउथ मुंबई में नूर मोहम्मदी होटल काफी ज्यादा मशहूर है। वहां पर 2010 से ही स्पाइसी ग्रेवी वाली खास चिकन संजू बाबा डिश मिलती है।
मुंबई में ही बांद्रा में सलमान खान का थीम रेस्टोरेंट है। जिसमे सलमान खान के अलग-अलग किरदार के नाम पर डिश मिलती है। जिसमे एज स्वीट एज प्रेम नाम की डेजर्ट के साथ ही चुलबुल चावल शामिल हैं।
सनी लियोनी मलाई चापदिल्ली में वेजिटेरियन डिश के लिए मशहूर रेस्टोरेंट में कई सारे टेस्टी व्यंजन हैं। जिसमे सनी लियोनी के गानों के नाम पर चाप का नाम रखा गया है।