पहाड़गंज में भरभराकर गिरी इमारत, चार को बचाया गया, मौके पर दमकल की सात गाड़ियां
नई दिल्ली। दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक बिल्डिंग गिर गई। जहां कई लोगों के फंसे लोगों की बात सामने आ रही है। वहीं, तीन बच्चों समेत परिवार के चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मौके पर सात दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।संभागीय वार्डन-पहाड़गंज सुरेश मलिक ने बताया कि हम बचाव अभियान चलाने वाली एजेंसियों की मदद कर रहे हैं। बचाए गए तीन साल के बच्चे की हालत गंभीर है।
दिल्ली अग्निशमक विभाग ने बताया कि पहाड़गंज इलाके की खन्ना मार्केट और विवेक होटल से फोन पर सूचना मिली गुरुवार रात करीव साढ़े 8 बजे एक मकान गिर गया है। जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही सात दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
मौके से तीन साल का बच्चा, दो लड़कियां और उनके पिता को रेस्क्यू किया गया है। बाकी लोगों के भी मकान के मलबे में दबे होने की आशंका है। जिसके लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।