उत्तराखण्ड
बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर 5 साल के बच्चे की मौत

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। खेल-खेल में बालक बारिश के पानी से भरे गड्ढे में समा गया।
पुलिस के मुताबिक, गाजीवाली गांव निवासी दिनेश पाल का 5 साल का बेटा गणेशा बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था। तभी वह सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे 5 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया, साथ खेलने वाले बच्चों ने किसी को इस हादसे के बारे में नहीं बताया और अपने घर लौट गए।
जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। शाम के समय बच्चे का शव गड्ढे में उतराता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।




