उत्तरप्रदेशकरिअर
यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट से अमित हटाए गए, अपर्णा बनीं संयुक्त पुलिस आयुक्त

लखनऊ । यूपी में 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। शासन ने बुधवार को तबादले किए हैं। लखनऊ कमिश्नरेट से अमित वर्मा हटाए गए, जबकि अपर्णा कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाईं गईं। वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए किरन एस को लखनऊ रेंज का आईजी बनाया गया है।
लिस्ट में आईपीएस अफसर रामकुमार का नाम है, जिन्हें अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स बनाया गया है। वहीं, आईपीएस राजकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस ज्योति नारायण को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन बनाया गया है।






