उत्तराखण्डकरिअर

उत्तर प्रदेश में पुलिस के 121 दारोगाओं का प्रमोशन, बनाए गए इंस्पेक्टर, 384 मुख्य आरक्षी बने उपनिरीक्षक

लखनऊ। डीजीपी मुख्यालय ने नागरिक पुलिस के 121 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। वहीं 384 मुख्य आरक्षियों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा ज्येष्ठता के आधार पर वर्ष 2025 की रिक्तियों के सापेक्ष पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाए गए कर्मियों के नाम डीजीपी मुख्यालय को मुहैया कराए गए थे, जिसके बाद डीआईजी स्थापना अखिलेश कुमार चौरसिया ने पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है।

उपनिरीक्षक से निरीक्षक बनने वालों में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात रामस्वरूप, सुनील कुमार सिंह, जयकरन सिंह, प्रमोद कुमार यादव, आशीष त्रिवेदी और संतोष कुामर पटेल शामिल हैं। वहीं 186 उपनिरीक्षकों को पदोन्नति के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया, जबकि 82 का लिफाफा उनके खिलाफ जांच प्रचलित होने की वजह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह 4 मुख्य आरक्षी भी पदोन्नति के लिए उपयुक्त नहीं पाए गए, जबकि 30 का लिफाफा बंद रखने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button