बड़ा फेरबदल: यूपी में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले, छह जिलों के डीएम बदले

बड़ा फेरबदल: यूपी में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले, छह जिलों के डीएम बदले

उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। छह जिलों के डीएम बदले गए हैं। मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया व रायबरेली में नए डीएम लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी पारी की सत्ता संभालने के बाद गुरुवार आधीरात के बाद पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं।

मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। जबकि कई जिलों में डीएम को दूसरे जिले की भी कमान दी गई है। सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है।

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *