Uncategorizedदेश

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डिनर के समय इन चीजों का करें सेवन

दिल्ली: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। जंक फूड से परहेज और फैट रिच फ़ूड का कम सेवन करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा मोटापे से परेशान लोगों को रोजाना वर्कआउट और बैलेंस्ड डाइट लेने की सलाह देते हैं। वर्कआउट से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डिनर में इन चीजों का सेवन करें। लाइट डिनर करने से कैलोरी गेन होने का डर नहीं रहता है। चूंकि, डिनर के बाद शरीर को लंबा आराम मिलता है। इससे मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है। इसके लिए रात के भोजन में लाइट डाइट ही लें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप रात में ओट्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप ओट्स पिज़्ज़ा का सेवन कर सकते हैं। ओट्स और जौ में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जिसे बीटा-ग्लूकन भी कहा जाता है। फाइबर रिच फूड के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। इससे क्रेविंग और मोटापा में फायदा मिलता है।

– डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए डाइट में सी फूड शामिल करने की सलाह देते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, मिनरल और कुछ मात्रा में कार्ब्स पाया जाता है। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए डिनर में सीफूड का सेवन करें। आप साल्मन मछली फ्राई का हरी सब्जियों के साथ सेवन कर सकते हैं।

– अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। प्रोटीन की कमी से शरीर कमजोर होने लगता है। इसके लिए डाइट में प्रोटीन रिच फूड को जरूर शामिल करें। इसके लिए रात के खाने में चिकन सूप का सेवन कर सकते हैं।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button