Uncategorizedकरिअरदेश

लिवर के लिए सबसे फायदेमंद है ये लस्सी, इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पेट को स्वस्थ रखने में भी लाभकारी

भारत में वर्षों से खान-पान की स्वस्थ परंपरा पर जोर दिया जाता रहा है। यही कारण है कि हमारे किचन में रोजाना उपयोग में लाए जाने वाले मसालों और खाद्य पदार्थों को शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता रहा है। विशेषकर गर्मी के इस मौसम में कई ऐसे देसी ड्रिंक्स के विकल्प मौजूद होते हैं जो न सिर्फ स्वाद के मामले में लोगों की पसंद रहे हैं,साथ ही इन्हें सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद पाय गया है।

लस्सी ऐसा ही एक पेय है, जिसे आयुर्वेद और मेडिकल साइंस, दोनों ही सेहत के लिए, विशेषकर लिवर को स्वस्थ रखने में बेहद कारगर पेय के रूप में मानते हैं।

दही को मथकर तैयार किया जाने वाला यह पेय कई तरह की पोषकता से भरपूर होता है, जिसका गर्मियों में नियमित सेवन आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने के साथ पेट को स्वस्थ रखने और कई तरह की अन्य बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। आइए इस मौसम में लस्सी पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

लिवर के लिए लस्सी के फायदे

दही और लस्सी, प्रोबायोटिक्स के सबसे अच्छे प्राकृतिक स्रोतों में से एक है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसका सेवन लिवर में वसा के जमाव को कम करने के साथ लिवर में सूजन, सिरोसिस के लक्षणों को कम करने और लिवर के कार्यों को आसान बनाने में काफी मददगार हो सकता है। चूंकि लस्सी को लिवर की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों को भी इससे लाभ हो सकता है।

त्वचा संबंधी लाभ

लस्सी में मौजूद लैक्टिक एसिड न केवल संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं साथ ही ये मुंहासों को रोकने, आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने और दाग-धब्बों को कम करने में भी मददगार है। लैक्टिक एसिड और विटामिन-डी का संयोजन आपकी त्वचा पर उम्र बढ़ने के असर को कम करने में भी सहायक है। त्वचा के साथ लस्सी आपके बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी लाभदायक है। 

हड्डियों की कमजोरी होती है दूर 

लस्सी, कैल्शियम से भरपूर होती है इसलिए यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन पेय हो सकती है। कैल्शियम वाली चीजें हड्डी और दांतो को स्वास्थ रखने में काफी फायदेमंद मानी जाती है। नियमित रूप से कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन करके उम्र के साथ होने वाली हड्डियों की समस्या को रोकने में काफी मदद मिल सकती है।

इम्युनिटी को मिलती है मजबूतीअपने दैनिक आहार में लस्सी को शामिल करना प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में काफी मददगार हो सकता है। यह लैक्टिक एसिड और विटामिन-डी का समृद्ध स्रोत है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने और शरीर को विभिन्न प्रकार के रोगों से सुरक्षित रखने में सहायक है। मजबूत इम्युनिटी के साथ शरीर के बेहतर स्वस्थ्य के लिए भी लस्सी के सेवन की विशेषज्ञ सलाह देते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए लस्सी का सेवन स्वास्थ्यवर्धक हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button