Uncategorizedकरिअरदेश

Results 2022: ESIC UDC प्रारंभिक परीक्षा में 20681 उम्मीदवार सफल, NBCC और DSSSB में भर्ती

सरकारी नौकरी भर्ती की मौकों का इंतजार कर रहे या विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित हुए उम्मीदवरों के लिए आज, 14 अप्रैल 2022 की तारीख महत्वपूर्ण है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपर डिविजन क्लर्क (UDC) पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण में 19 मार्च को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। वहीं, पीएसयू कंपनी एनबीसीसी इंडिया में 81 जूनियर इंजीनियर और डिजीएम पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख आज है। दूसरी तरफ, दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 168 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

08:28 AM, 14 April 2022NBCC JE भर्ती 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आजभारत सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की कंपनी एनबीसीसी इंडिया में सिविल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में जूनियर इंजीनियर और डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 14 अप्रैल 2022 को समाप्त होने जा रही है। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

08:26 AM, 14 April 2022ESIC UDC Result 2022: ESIC UDC प्रारंभिक परीक्षा में 20681 उम्मीदवार सफलकर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 19 मार्च 2022 को आयोजित अपर डिविजन क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा 13 अप्रैल 2022 को कर दी है। कुल 20,681 उम्मीदवारो को अगले चरण के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया है। सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर इस लिंक से देखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button