Uncategorizedदेशमनोरंजन

मनोरंजन: शादी के 14 साल बाद अलग होंगे ऋतिक रोशन और सुजैन खान

मनोरंजन जगत में अक्सर कई रिश्तों के बनने और बिगड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स मौजूद हैं जिन्होंने बेशुमार प्यार के बाद भी अपने लंबे रिश्ते का अंत कर दिया। हाल ही में बी- टाउन से ऐसी ही एक खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव ने अपने 24 साल लंबे रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। दोनों को शुक्रवार को तलाक की अर्जी देने फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। इससे पहले बीते दिनों ही सोहेल खान के बड़े भाई अरबाज खान के तलाक को पांच साल पूरे हुए थे। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 11 मई 2017 को अपने 18 साल लंबे रिश्ते का अंत कर दिया था। मनोरंजन जगत में ऐसे कई कपल्स और उनके तलाक के किस्से मशहूर हैं। आइए जानते हैं इंडस्ट्री के ऐसे ही स्टार कपल के बारे में-

ऋतिक रोशन और सुजैन खान

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान बॉलीवुड की पंसदीदा जोड़ियों में से एक थीं। दोनों को फैंस साथ में बेहद पसंद करते थे। लेकिन कहा जाता है कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की वजह से यह कपल अलग हो गया। साल 2014 में दोनों ने एक-दूसरे से शादी के 14 साल बाद कानूनी तौर पर तलाक ले लिया था।

आमिर खान और रीना दत्ता

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने रीना दत्ता से पहली शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे भी हैं। हालांकि, शादी के 16 साल बाद आमिर खान और रीना दत्ता ने 2002 में अपनी शादी को खत्म कर दिया। कहा जाता है कि उनके तलाक की वजह किरण राव बनी थीं।

सैफ अली खान और अमृता सिंह

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी उम्र से बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से साल 1991 में शादी की थी। हालांकि, दोनों की यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और दोनों शादी के 13 साल बाद साल 2004 में अलग हो गए। खबरों की मानें तो सैफ की मॉडल रोजा के साथ नजदीकियां बढ़ रही थीं। अमृता से तलाक होने के बाद वह रोजा को डेट करने लगे थे, लेकिन 3 साल बाद वह अलग हो गए।

नुसरत जहां और निखिल जैन

बंगीला अभिनेत्री नुसरत जहां ने 2019 में बिजनसमैन निखिल जैन से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया। साल 2021 में नुसरत और निखिल ने तलाक ले लिया था। इस दौरान नुसरत का नाम बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ जोड़ा गया था। ऐसी खबरें आईं कि नुसरत और यश के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button