Uncategorizedकरिअरदेश

मशहूर लिट्टी-चोखा का लिया है स्वाद? घर में इस तरह बनाएं

बिहार के खाने में सबसे ज्यादा मशहूर लिट्टी-चोखा है। जो बिहार के बाहर के लोग भी काफी पसंद करते हैं। आपने भी कभी ना कभी लिट्टी-चोखा का स्वाद तो लिया ही होगा। लिट्टी के स्वाद की मुख्य सामग्री सत्तू होता है। जिसकी वजह से इसका स्वाद बिल्कुल अलग आता है। हालांकि घर में लिट्टी-चोखा बनाना अक्सर महिलाओं को कठिन लगता है। लेकिन आप चाहें तो इस आसान सी रेसिपी के साथ लिट्टी-चोखा बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानें क्या है लिट्टी-चोखा की रेसिपी।

लिट्टी बनाने की सामग्रीलिट्टी बनाने के लिए चाहिए गेंहू का आटा दो कप, सत्तू एक कप, प्याज बारीक कटा हुआ, तेल दो चम्मच, घी दो चम्मच, लहसुन तीन से चार कली, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, अजवाइन एक चम्मच, नींबू का रस एक चम्मच, अचार का मसाला, नमक स्वादानुसार।

चोखा बनाने की सामग्री

गोल बड़ा बैंगन एक, आलू तीन, टमाटर दो, प्याज बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, लहसुन, हरी धनिया बारीक कटी हुई, नींबू एक, तेल एक चम्मच, नमक स्वादानुसार।

लिट्टी-चोखा बनाने की सामग्री

लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में गेंहू का आटा लें। फिर इसमे घी और नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इस आटे को गुनगुने पानी की मदद से गूंथ लें। नर्म आटे को आधे घंटे के लिए किसी बर्तन से ढंककर रख दें। लिट्टी का मसाला तैयार करने के लिए किसी बर्तन में सत्तू लें। उसमे हरी मिर्च, धनिया, अदरक, नींबू का रस, काला नमक, भुना जीरा, सादा नमक और अचार का मसाला मिला लें। इसे अच्छी तरह से हाथों की मदद से मिक्स कर लें। थोड़ा सा सरसों का तेल और पानी डालकर हल्का सा गीला मसाला बना लें। 

अब लिट्टी के आटे की छोटी गोल लोई बनाकर उसमे मसाले को करीब एक चम्मच भरें। चारो तरफ से दबाकर लिट्टी को बंद कर दें और अंगूठे की मदद से चपटा कर लें। अब लकड़ी या कोयले से आग तैयार करें। इस आग में सारी लिट्टी को सेंक लें। अगर आप आग नहीं बना सकतीं तो माइक्रोवेव में भी लिट्टी को सेंका जा सकता है। 

चोखा बनाने के लिए बैंगन, आलू और टमाटर को गैस पर भून लें। फिर इऩका छिलका उतारकर मैश कर लें। इसमे कटा प्याज, बारीक कटी धनिया, नींबू का रस, हरी मिर्च, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब कड़ाही को गर्म करें और तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे बारीक कटा लहसुन डालें। अब इस तड़के को चोखे में मिला दें। अच्छी तरह मिक्स करें और बस चोखा तैयार है। सर्व करने से पहले लिट्टी को देसी घी में डुबो दें। जिससे कि इसका स्वाद और बढ़कर आए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button