Uncategorizedदेश

बारिश के मौसम में ना करें इन जगहों की सैर, मजा हो जाएगा किरकिरा

नई दिल्ली: बारिश के सुहाने मौसम में देश के कुछ हिस्सों का नजारा बेहद खूबसूरत बन जाता है। दक्षिण भारत और उत्तर पूर्वी भारत में बारिश के बाद नजारे बेहद शानदार होते हैं। लेकिन अगर आप मानसून यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं। तो कुछ जगहों पर जाने से बचना चाहिए। क्योंकि बारिश में यहां की सड़के वगैरह काफी असुरक्षित हो जाती हैं। तो चलिए जानें उऩ जगहों के बारे में।

मुंबई 

अगर आप जुलाई से लेकर सितंबर तक के बीच में मुंबई घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो इस आइडिया को छोड़ दें। क्योंकि मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से शहर का आकर्षण कम हो जाता है। साथ ही यहां ट्रैफिक और जलभराव की वजह से ट्रैवेल करना भी एक जगह से दूसरी जगह मुश्किल होता है। इसलिए मुंबई की सैर नवंबर से फऱवरी के बीच सही होती है।

चेन्नई

मानसून के मौसम में दक्षिण भारत के शहर बेहद आकर्षक हो जाते हैं। लेकिन चेन्नई जाना इस मौसम में ठीक नही है। क्योंकि अधिकतर इस शहर में बाढ़ आ जाती है। जिसकी वजह से आप बाहर घूमने नहीं जा पाएंगे। जुलाई से लेकर सितंबर के महीने में चेन्नई शहर की सैर से बचना चाहिए। 

गोवा

अगर आप भीड़भाड़ से बचने के लिए गोवा के सैर मानसून में करना चाहते हैं। तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें। क्योंकि इस मौसम में गोवा ना घूमने की सलाह दी जाती है। गोवा के बीच इस मौसम में काफी गंदे हो जाते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button