उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे, विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर संतों से भी मुलाकात करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। वह यहां कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के पुत्र दिव्यांश के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर संतों से भी मुलाकात करेंगे।

छह जून को शाम को आएंगे सीएम

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास विकास परिषद के अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ छह जून को शाम सवा सात बजे रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम वृंदावन पहुंचेंगे। वह यहां कैथ लैब का उद्घाटन करेंगे। रात 8.10 बजे मुख्यमंत्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। रात 8.25 बजे यहां से प्रस्थान करेंगे और रात 8.40 बजे होटल गोवर्धन पैलेस पहुंचेंगे।

होटल में वह कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के पुत्र दिव्यांश के शादी समारोह में शामिल होंगे। होटल से रात 20.55 बजे प्रस्थान कर रात 9.05 बजे वेटेरिनरी कालेज के वीआइपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात में विश्राम करेंगे।

सात जून का ये रहेगा कार्यक्रम

अगले दिन सात जून को सुबह आठ बजे वेटेरिनरी विवि से प्रस्थान कर सुबह सवा आठ बजे श्रीकृष्ण जन्म स्थान पहुंचेंगे। जन्मस्थान पर वह भगवान के दर्शन और पूजन करेंगे। सुबह 8.30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रवाना होकर 8.45 बजे रसखान समाधि पहुंचेंगे। सवा नौ बजे तक वह रसखान समाधि स्थल का भ्रमण करेंगे। सवा नौ बजे से 10.45 बजे तक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पांचवीं बोर्ड बैठक करेंगे।

यहां से प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे राधा बिहारी इंटर कालेज, बरसाना जाएंगे। राधारानी मंदिर में 11.25 बजे से 11.40 बजे तक दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। 11.40 बजे प्रस्थान कर 11.50 बजे विनोद बाबा के आश्रम पहुंचेंगे। दोपहर 12.05 बजे विनोद बाबा के आश्रम से प्रस्थान कर हेलीपेड से खेरिया एयरपोर्ट को रवाना होंगे।

सुरक्षा के विशेष प्रबंध

पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा काे लेकर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। रविवार शाम से चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button