Uncategorizedकरिअरदेश

बालों की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना लगाएं ये खास तेल

दिल्ली। खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे कई बीमारियां घर कर जाती हैं। इनमें डायबिटीज, मोटापा, ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, ह्रदय संबंधी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, हार्मोन असंतुलन और शरीर में विटामिन की कमी के चलते बालों की समस्या होती है। विशेषज्ञों की मानें तो विटामिन-सी की कमी के चलते असमय बाल गिरने और पकने लगते हैं। इसके लिए संतुलित आहार जरुरी लें। वहीं, दादी-नानी बालों में नारियल और सरसों तेल लगाने की सलाह देते हैं। अगर आप भी बालों की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो रोजाना बालों में सरसों का तेल जरूर लगाएं। आइए, इसके फायदे जानते हैं-

सरसों के फायदे

सरसों सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर और अल्जाइमर बीमारी में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, सरसों में फाइबर पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजों के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। फाइबर को पचाने में काफी समय लगता है। इससे देर तक पेट भरा रहता है। इसके लिए डॉक्टर्स हमेशा मोटापे से परेशान लोगों को फाइबर रिच फ़ूड खाने की सलाह देते हैं।

सरसों में विटामिन ए, डी, ई और के, आयरन, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों को पोषण प्राप्त होता है। इसके लिए रोजाना बालों में सरसों का तेल जरूर लगाएं। इससे बालों की समस्या से निजात मिलता है।

इसके लिए सबसे पहले सरसों तेल लगाकर हल्के हाथों से बालों की मालिश करें। इसके एक घंटे बाद बालों को शैंपू और सामान्य पानी से धो लें। रोजाना स्नान करने से पहले सरसों तेल जरूर लगाएं। इससे बालों की सभी समस्या दूर होती है। साथ बाल सिल्की, शाइनी और स्ट्रांग होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button