उत्तराखण्ड

वन मंत्री सुबोध उनियाल के पैतृक गांव औणी में, महिला गुलदार के हमले में घायल

पौड़ी। जनपद के औणी गांव में रविवार शाम गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है, जब महिला घर के पास से दूध लेकर आ रही थी। उसी समय घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के वर्तमान वन मंत्री सुबोध उनियाल के पैतृक गांव औणी निवासी विनीता देवी उम्र 47 वर्ष पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके गले और कंधे पर दांतों और पंजों के गहरे घाव हो गए। इस दौरान उनके पति किशोर कुमार ने शोर मचाकर और साहस दिखाते हुए गुलदार को भगाया, जिससे महिला की जान बच गई। घायल महिला को तत्काल बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। डीएफओ महातिम यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने और हमलावर गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button