लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 560 महिलाएं हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 75 जिलों में 403 विधानसभा सीटों की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट व सर्विस मतदाताओं के मतों की गणना होगी, ठीक 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती होगी। शुरुआती रुझान सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर तक प्रदेश में किसकी सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।
Related Articles
नवरात्रि में बनाएं पनीर के पकौड़े, व्रत में मिलेगी एनर्जी
September 20, 2022
फायदेमंद होने के साथ करेला है नुकसानदायक भी, जानें कैसे
September 8, 2022
Check Also
Close
-
‘मेरे विकास का दो हिसाब’ अभियान चलाएगी कांग्रेसMarch 29, 2024

