रामगिरि पर कार्यवाही को दून में हुआ जबरदस्त प्रदर्शन
भारत में भी ईश निन्दा जैसा कानून बनाने की उठी मांग

हम सभी धर्मगुरूओ का सम्मान करते हैं, पैगम्बर का अनादर बर्दाश्त नही होगाः मुफ्ति रईस
देहरादून। पैगम्बर मुहम्मद स.अ.व. पर अनुचित व अर्मायादित टिप्पणी करने वाले महाराष्ट्र के रामगिरि पर सख्त कार्यवाही न होने से नाराज देहरादून के मुसलमानों ने रविवार को शहर काजी देहरादून मौलाना मौहम्मद अहमद कासमी के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन कर भारत में ईश निन्दा जैसा कानून बनाने और पैगम्बर का अनादर करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की।

रविवार को परेड ग्राउन्ड में मुस्लिम सेवा संगठन की और से शान-ए-रिसालत शीर्षक से एक रैली का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता शहर काजी देहरादून ने की। रैली को सम्बोधित करते हुये जमीअत के जिला अध्यक्ष मुफ्ति रईस कासमी ने कहा कि हम सभी मजहबो और उनके धर्मगुरूओ का सम्मान करते है और उन्हे सम्मान की दृष्टि से देखते है पर हम यह कभी सहन नही कर सकते कि कोई हमारे पैगम्बर का अनादर करे या उन्हे अपशब्द कहे।
महाराष्ट्र के एक व्यक्ति रामगिरि ने पैगम्बर का अनादर किया है जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा। हम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मांग करते है कि इस व्यक्ति पर जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही कि जाये। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि जिस प्रकार चरणबद्ध तरीके से इस्लाम को बदनाम करने का कुन्ठित प्रयास किया जा रहा है, आये दिन कोई भी व्यक्ति सस्ती लोकप्रियता पाने के लियें पैगम्बर मुहम्मद स.अ.व. पर अनुचित / अर्मायादित टिप्पणी कर देता है यह किसी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। इस सभा के माध्यम से हम देश के प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करते है कि देश में ईश निन्दा का ऐसा कानून लाया जाये ताकि कोई व्यक्ति किसी भी धर्म और उनके महापुरूषों के बारे में अपशब्द बोलने का साहस ना कर पाये।
मुस्लिम सेवा संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहा कि पैगम्बर की मुहब्बत हमारी रगों में दौडती है हम सब कुछ बर्दाश्त कर सकते है पर पैगम्बर की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नही कर सकते। इस अवसर पर एडवाकेट जावेद खान ने कहा कि भारत का मुसलमान अपने देश से प्रेम करता है और सहिषुण है पर इसका यह तात्पर्य नही की वो अपने नबी का अपमान बर्दाश्त कर लेगा। यदि रामगिरि पर कार्यवाही नही होती और ईश निन्दा का कानून नही लाया जाता तो हम विभिन्न गैर राजनितिक संगठनो, विद्वानों, धर्मनिरपेक्ष लोगो को साथ मिलाकर दिल्ली कूच का आहवान करेंगे। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री याकूब सिद्दीकी, मौलाना अब्बास कासमी, मौलाना असद कासमी, कारी अकरम, मुस्लिम सेवा संगठन के महामंत्री सददाम कुरैशी, मौलाना राशिद, कारी अब्दुल समद, मुफती ताहिर, आसिफ हुसैन, मौलाना हाशिम उमर, जाकिर अन्सारी, तौफीक खान, इतात खान, शाहरूख, जुहैब खान, फरहान पठान, महताब, मुदस्सिर, साकिब नाजिम खान, नाजिम जैदी, अकरम खान, सौहेल खान, कारी वसीम, इरशाद, रमीज, साजिद अल्वी व इरशाद अल्वी आदि मौजूद रहे।




