उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के थराली और बागेश्वर सीमा पर लगे तेज भूकंप झटके

उत्तराखंड के थराली सहित बागेश्वर की सीमा से लगे हुए क्षेत्रों में दोपहर बाद 2:42 पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। हालांकि यह झटका बहुत कम समय के लिए था। भूकंप की दहशत से लोग घरों से बाहर निकल गए।
भूकंप का झटका बहुत तेज था और घरों की दीवारें व दरवाजे कुछ क्षणों तक हिलते महसूस हुए. हालांकि, अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर रखे हुए है और फिलहाल राहत की बात यह है कि कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है.
भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में बताया जा रहा है. झटका कुछ ही सेकंड तक रहा, लेकिन इसकी तीव्रता इतनी थी कि लोग डर के मारे घरों और दुकानों से बाहर निकल आए
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में था। ग्वालदम में इसका अधिक तेज झटका महसूस किया गया।




