उत्तराखण्ड

चमोली के तेलियापाटा गांव में पहाड़ी से गिरी चट्टान, ग्रामीण की मौत

चमोली। चमोली जिले के तेलियापाटा गांव में पहाड़ी से गिरी चट्टान के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बख्तावर सिंह उम्र 44 वर्ष, निवासी तेलियापाटा, देवाल बाजार से अपने घर को लौट रहा था। लेकिन देवाल-खेता सड़क बंद थी। सड़क बंद होने के कारण वो बोरागाड़ से पैदल ही अपने घर के लिए निकला।

बख्तावर सिंह गांव के कुछ ही दूरी पर था कि अचानक चटटान से गिरे पत्थर के साथ वो गहरी खाई में जा गिरा। चट्टान के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।  देर रात तक जब परिजनों का उससे संपर्क नहीं हुआ और ना ही वो घर पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद उसका शव गांव से कुछ ही दूरी पर खाई में मिला। मृतक का शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़कर गया है। मृतक की 16 साल की बेटी रिया दानू कक्षा 12 और 12 साल का बेटा हर्षित कक्षा नौ में है। दोनों बच्चे हल्द्वानी में पढ़ते हैं। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था। जिसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button