उत्तराखण्ड

प्रधानचार्य और कनिष्ठ सहायक फिर निलंबित

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में जारी गतिरोध के बीच एक बार फिर गिरी गाज

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के बहादराबाद क्षेत्र के रोहालकी स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विद्यालय की प्रबंध समिति ने सर्वसम्मति से की।

जानकारी के अनुसार पूर्व में अध्यक्ष राष्ट्रीय इंटर कॉलेज द्वारा इन दोनों कर्मचारियों का निलंबन किया गया था।लेकिन किसी तरह कर्मचारियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से राहत मिल गयी थी।जिसमे मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यलय से जारी पत्र में कनिष्ठ सहायक ओर प्रधानाचार्य को राहत देते हुए निलम्बन प्रक्रिया को अवैध करार देते हुए कर्मचारियों को बहाल करने के निर्देश दिए थे।इसके बाद प्रबंधक जयंत चौहान द्वारा प्रधनाचार्य सत्यपाल सिंह और कनिष्ठ सहायक अमन सैनी को पुनः निलम्बित कर विद्यालय के कमरा नम्बर 3 व 4 में क्रमशः अटैच कर दिया हैं।

प्रबंधक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज ने पत्र जारी कर अवगत कराया कि अमन सैनी कनिष्ठ सहायक द्वारा विद्यालय के शुल्क सम्बंधित दस्तावेजो में फर्जी हस्ताक्षर स्कैन करने,शुल्क सम्बंधित प्राप्त धन राशि के गमन करने,PTA नियमावली के विरुद्ध शुल्क इकट्ठा करने,प्रबंध समिति के आदेशों के विपरीत कार्य करना,प्रबंधक के आदेशों की अवेहलना व अनुशासन हिनता के समेत मामलों को लेकर साधारण सभा से संस्तुति कराते हुए कार्यवाही की गई हैं।वहीं प्रधानचार्य को इन सब मामलों में संलिप्त के अलावा एक नाम व्यक्ति को प्रत्येक माह दो खातों में मानदेय देने के मामले में निलम्बन किया गया हैं।वहीं कर्मचारियों के पुनः निलम्बन से विद्यालय प्रबंधन में हड़कम्प मच गया हैं।

वहीं पूरे मामले पर प्रबंधक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जयंत चौहान ने बताया कि एक जांच समिति गठित की गई थी उसके अनुसार जांच की गई है जांच में यह पुष्टि हुई है कि प्रधानचार्य सत्यपाल सिंह और कनिष्ठ सहायक अमन सैनी द्वारा बहुत अधिक अनियमित गई हैं इसके बाद निलम्बन की कार्यवाही की गई हैं।हालांकि जिस मामले को लेकर मेरे ऊपर आरोप लगाए गए है उन खातों में मेरे हस्ताक्षर खातों में नहीं हैं।PTA खातों की देख रेख की व्यवस्था PTA अध्यक्ष और प्रधानचार्य द्वारा खाते का संचालन किया जाता हैं इसमे राजनीतिक द्वेष के कारण मेरी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुचाने के लिए छुठे आरोप लगाए जा रहे हैं।में प्रबंधक के तौर पर कार्य कर रहा हूं मेरी सदस्यता के बर्खास्तगी का जहां तक सवाल है ये निर्णय साधारण सभा की बैठक में होता है।अनुशासन हिनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कि जाएगी,वहीं प्रधानचार्य के निलंबन के बाद प्रवक्ता अंग्रेजी महेश कुमार को प्रधानचार्य का तत्काल प्रभाव से चार्ज देने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button