माघ मेले में 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
संगम नोज के पास घोड़ा बेकाबू, प्रयागराज में 12 बजे तक 12 लाख लोगों ने किया स्नान

प्रयागराज। पौष पूर्णिमा स्नान पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर स्नान कर रहे हैं। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल लिया है। पौष पूर्णिमा स्नान को लेकर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।

माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर 12 बजे तक लगभग 15 लाख 30 हजार लोगों ने आस्था की डुबकी लगा ली।
प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र में संगम नोज के पास एक घोड़ा बेकाबू हो गया। घुड़सवार पुलिस कर्मी घोड़े से नीचे गिरकर जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।

भगवान लड्डू गोपाल के नाम पर ऐतिहासिक प्रार्थना प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर त्रिवेणी संगम तट पर आज आस्था और न्याय का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री गणेश जी, भगवान लड्डू गोपाल (श्री केशव देव जी महाराज) एवं माता शाकुंभरी देवी के दिव्य विग्रहों के साथ श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के अध्यक्ष एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह वाद के विशेष वादी संख्या–6 आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने मां गंगा, यमुना एवं सरस्वती के पावन संगम में 108 आस्था की डुबकियां लगाईं।

हापुड़ के ब्रजघाट में पौष माह की पूर्णिमा पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। लेकिन सर्दी और ठंडी हवा के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम ही रही। ब्रजघाट पर पश्चिमी उप्र के जनपदों और दिल्ली, हरियाणा , राजस्थान व अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने शनिवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान शुरू किया। वहीं पुष्पवती पूठ और लठीरा के तट पर स्थानीय एवं आसपास के गांव के गंगा भक्तों ने मां गंगा में डुबकी लगाईं। जिसके बाद अधिकांश लोगों ने पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और दक्षिणा दी । वहीं नक्का कुआं मंदिर, हनुमान, वेदांत, गंगा मंदिर, भद्रकाली मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पहुंच कर पूजा की। भक्तों ने अपने परिवार और देश की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की संख्या कम रहने और वाहनों का दबाव कम होने से हाईवे जाम मुक्त रहा। शुक्रवार की रात एसपी और एडीएम वहीं शनिवार की सुबह सीओ व कोतवाली पुलिस ने गंगानगरी में निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम परखे।

माघ मेले में स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु प्रकाश ने बताया कि हम लोगों का सौभाग्य रहा कि माघ मेले के प्रथम दिन स्नान का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ। यहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गईं हैं।
प्रयागराज में| पौष पूर्णिमा के मौके पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए जमा हुए श्रद्धालुओं ने गंगा आरती की। यह माघ मेला 2026 का पहला स्नान और पहला दिन है।




