उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार का धागा

आज  बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा

देहरादून। रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना की। रक्षाबंधन से पहले डाक से भाइयों को राखी भेजने का सिलसिला जारी है। डाक विभाग में अब तक 76641 राखी पोस्ट आ चुकी हैं जिनमें से 59742 पोस्ट बांटी जा चुकी हैं।

करीब 16 हजार राखियां पता गलत होने और अन्य कारणों से पोस्ट नहीं हो पाई हैं। इंडिया पोस्ट की ऑर्डिनरी राखी पोस्ट सेवा में अब तक 2647 पोस्ट दर्ज की जा चुकी हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 10 से अधिक राखियां स्पीड पोस्ट और 700 से 800 ऑर्डिनरी पोस्ट लगातार जा रही हैं। रक्षाबंधन से एक दिन पहले तक भी राखियों के आने का सिलसिला जारी है। पोस्ट ऑफिस के कर्मियों पर काम का दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को भी 10785 राखी डिलीवर की गईं।

आज बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा

रक्षाबंधन के मौके पर आज बहनों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा मिला है। निगम की साधारण बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ ले रही हैं। परिवहन निगम पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति सरकार की ओर से वहन की जाएगी। निगम के मंडलीय महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए सभी डिपो को इसका आदेश भेज दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button