खेलदेशविदेश

IND vs NZ: भारत ने 4-1 से जीती सीरीज, पांचवें टी20 में कीवियों को 46 रन से हराया; ईशान-SKY के बाद अर्शदीप चमके

तिरुवनंतपुरम । भारत ने पांचवें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 271 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

भारत ने पांचवें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन की शतकीय और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 271 रन बनाए। यह उनका बांग्लादेश (297/6) और श्रीलंका (283/1) के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए फिन एलन ने 80 रनों की पारी खेली।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सबसे बड़े स्कोर

स्कोर विपक्षी टीम मैदान साल
297/6 बांग्लादेश हैदराबाद 2024
283/1 दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 2024
271/5 न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम 2026
260/5 श्रीलंका इंदौर 2017
247/9 इंग्लैंड वानखेड़े 2025

एलन ने न्यूजीलैंड को दिलाई शानदार शुरुआत
271 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत जरूर की, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण वह मुकाबले में कभी भी पूरी तरह पकड़ नहीं बना सकी। ओपनर फिन एलन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों पर शुरुआती ओवरों में दबाव बनाया। एलन ने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 38 गेंदों पर 80 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक चौके-छक्के शामिल थे। उन्होंने खास तौर पर अर्शदीप सिंह को निशाना बनाया और शुरुआती दो ओवरों में उनसे जमकर रन बटोरे।

रनों की साझेदारी हुई, जिससे न्यूजीलैंड की उम्मीदें कुछ देर के लिए जिंदा दिखीं। हालांकि, एलन के आउट होते ही कीवी पारी की लय पूरी तरह बिगड़ गई। इसके बाद भारतीय स्पिनरों अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने रन गति पर लगाम कसते हुए लगातार विकेट चटकाए। मध्यक्रम के बल्लेबाज बड़े स्कोर की चुनौती के सामने टिक नहीं सके और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
IND vs NZ 5th T20 Highlights 2026 India vs New Zealand T20 Today Match Scorecard Result Key Highlights
अर्शदीप ने पांच विकेट झटके
अंतिम ओवरों में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार वापसी करते हुए कहर बरपाया। शुरुआती ओवरों में महंगे साबित होने के बावजूद अर्शदीप ने अंतिम तीन ओवरों में चार विकेट झटकते हुए कुल 5 विकेट (5/51) अपने नाम किए। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 225 रन पर ऑलआउट हो गई और इस तरह वह लक्ष्य से 46 रन पीछे रह गई। बड़े स्कोर के दबाव और भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के सामने न्यूजीलैंड की टीम अंततः घुटने टेकने पर मजबूर हो गई।
सैमसन फिर फ्लॉप हुए
इससे पहले, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर पूरी तरह दबदबा बनाते हुए टी20 क्रिकेट का एक और यादगार प्रदर्शन किया। हालांकि, शुरुआत भारत के लिए कुछ खास नहीं रही और संजू सैमसन एक बार फिर असफल रहे। वह सिर्फ 6 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रनों की तेज पारी खेलकर पारी को गति देने की कोशिश की, लेकिन अतिरिक्त उछाल के चलते वह भी फर्ग्यूसन का शिकार बने। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 54 रन पर दो विकेट था।
IND vs NZ 5th T20 Highlights 2026 India vs New Zealand T20 Today Match Scorecard Result Key Highlights
ईशान और सूर्यकुमार के बीच शतकीय साझेदारी
इसके बाद मैदान पर आए ईशान किशन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की विस्फोटक साझेदारी हुई, जिसने न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी। किशन ने शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाए और तेज हाथों व बेहतरीन फुटवर्क के दम पर कीवी गेंदबाजों को चारों ओर प्रहार किया। उन्होंने महज 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर तेजी से रन बटोरते हुए अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा।
IND vs NZ 5th T20 Highlights 2026 India vs New Zealand T20 Today Match Scorecard Result Key Highlights
सूर्यकुमार ने भी दिखाया दम
दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी चिरपरिचित शैली में बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 63 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे किए। सूर्यकुमार के आउट होने के बाद भी किशन का आक्रमण जारी रहा और उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में शतक पूरा किया। उनकी इस शानदार पारी में दर्शनीय शॉट्स की भरमार रही, जिसने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
IND vs NZ 5th T20 Highlights 2026 India vs New Zealand T20 Today Match Scorecard Result Key Highlights
हार्दिक ने भी लूटी महफिल
अंतिम ओवरों में हार्दिक पंड्या ने 17 गेंदों पर 42 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारत के स्कोर को और ऊंचाई दी। किशन के आउट होने के बावजूद भारत का रन रेट कम नहीं हुआ और टीम ने आखिरी 11 ओवरों में 189 रन बटोर लिए। निर्धारित 20 ओवरों में भारत ने 5 विकेट पर 271 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर रहा। इस विशाल स्कोर ने मुकाबले को लगभग एकतरफा बना दिया और न्यूजीलैंड पर शुरुआत से ही भारी दबाव डाल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button