गणेश गोदियाल को फिर उत्तराखंड कांग्रेस की कमान

देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है। बता दें कि गोदियाल दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक यह दायित्व निभा चुके हैं।
1. श्री प्रीतम सिंह – अध्यक्ष, प्रचार समिति
2. डॉ. हरक सिंह रावत – अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति
राजनीतिक हलकों में इसे कांग्रेस की एक सोची-समझी चाल बताया जा रहा है. एक ओर जहां पार्टी ने संतुलन का संदेश दिया है. आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को जमीन से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम भी बढ़ाया है. इस रणनीतिक फेरबदल के साथ कांग्रेस अब उत्तराखंड में नई ऊर्जा के साथ राजनीतिक मैदान में उतरने की तैयारी में है।






