उत्तरप्रदेशउत्तराखण्ड

मेरठ में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक्सीडेंट, आपस में टकराई गाड़ियां

मेरठ। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मेरठ के कंकरखेड़ा में हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। अचानक ब्रेक लगाने से उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार की देर शाम दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर अन्य गाड़ियों से टकरा गई। हादसा अचानक सामने आए वाहन को बचाने के दौरान हुआ। गनीमत यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री सहित वाहन में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button