उत्तराखण्डराजनीति

प्रदेश के 11,835 बूथों में कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाएगाः शर्मा

महिला उत्पीड़न में भाजपाई शामिल, नही हो रही कार्यवाहीः सहप्रभारी

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेेस के अनुषांगिक संगठनों, प्रदेश कांग्रेस के विभागों एवं प्रकोष्ठंों एवं जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों की एक बैठक कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में फंटल संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिला अध्यक्षों की संगठन को बूथ स्तर तक पहॅुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है वर्तमान मे ंहम सबका प्रयास रहेगा कि प्रदेश के 11,835 बूथों में कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाय। अगर हम सब एक जुटहोकर इस काम में जुटंेगे तो निश्चित रूप हमें सफलता मिलेगी। शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड में शीघ्र ही निकाय व पंचायतोें के चुनाव होने है, ऐसे में भाजपा की राज्य जन विरोधी सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहॅुचाने के लिए बूथ स्तर तक संघर्ष करना है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार, अत्याचार व उत्पीड़न किया जा रहा है। जहॉ-जहॉ भी महिलाओं के साथ बलात्कार और उत्पीड़न की घटनायें हो रही हैं उसमें अधिकतर भाजपा के नेताओं के नाम सामने आये हैं। भाजपा से संबंधित नेता होने के कारण उनकी गिरफ्तारियां नही हो रही हैं। भाजपा सरकार ने अपने चहेतों को नौकरी देने के नाम पर जिस तरह से पेपर लीक किये वह सबने देखा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर ंिसह गोगी, जिलाध्यक्ष अमन गर्ग, राजीव चौधरी, ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष राकेश नेगी, अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष धनीलाल शाह, आईटी के अध्यक्ष विकास नेगी, कार्य. अध्यक्ष विशाल मौर्य, बुद्विजीव प्रकोष्ट के प्रदीप जोशी, गौरव चौधरी, स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर, सुशील राठी, आचार्य नरेशानन्द नौटियाल, अवधेश पन्त, खेल प्रकाष्ठ के अध्यक्ष सतेन्द्र चौधरी, गोरखा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल बस्नेत व एडवोकेट गौतम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button