उत्तराखण्ड

उत्तराखंड का एक और जवान लेह लद्दाख में शहीद

देहरादून। देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और जवान शहीद हो गया है। गैरसैण के सारकोट गांव के हवलदार बसुदेव सिंह परोडा लेह-लद्दाख में एक्सरसाइज क्लोजिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में शेल्टर की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं।

खबर है कि इस ब्लास्ट में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका इलाज जारी है। जानकारी मिली है कि रक्षा बंधन यानी की कल जवान का पार्थिव शरीर घर लगाया जाएगा और सैन्य सम्मान के साथ बसुदेव का अंतिम संस्कार पैतृक घाट मोटूगाड में किया जाएगा।

बता दें कि बसुदेव सिंह परोडा लद्दाख क्षेत्र के लेह में बंगाल इंजीनियरिंग की 55 रेजिमेंट में तैनात थे. बसुदेव सिंह ने जीआईसी मरोड़ा से इंटर की पढ़ाई की. चार भाईयों बहनों में बसुदेव सबसे छोटे थे। वह अप्रैल में छुट्टी काटकर घर से गए थे और दीपावली पर फिर घर आने की बात कही थी। बसुदेव के दो बड़े भाई जगदीश और सतीश प्राइवेट नौकरी करते हैं और बहन बैसाखी देवी विवाहित हैं, जबकि पिता सेना से रिटायर हवलदार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button