उत्तराखण्ड

घरेलू विवाद में शांति भंग करने के आरोप में एक गिरफ्तार

बहादराबाद/हरिद्वार (बी बी चंदेला )l घरेलू विवाद के दौरान हंगामा करने और परिजनों के साथ झगड़े की स्थिति पैदा करने के आरोप में बहादराबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डायल 112 पर मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि कस्बा बहादराबाद में एक व्यक्ति अपने घर पर हंगामा कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मनोज (31) पुत्र रोहताश निवासी कस्बा बहादराबाद अपनी भाभी और अन्य परिजनों के साथ विवाद करता मिला। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। इससे मौके पर शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button