उत्तराखण्ड

जानलेवा फायरिंग के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने
हरिद्वार (चंद्रशेखर जोशी)। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 11 अक्टूबर को ठोस सुरागरसी और पतारसी के आधार पर हिरासत में लिया। घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 को सुमित कुमार पुत्र महिपाल निवासी अकोढ़ा कलां लक्सर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बहादरपुर निवासी रितिक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके भाई राकेश के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की। शिकायत के आधार पर लक्सर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस गंभीर घटना को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लक्सर को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 11 अक्टूबर को मामले में नामजद आरोपी रितिक पुत्र शरणवीर सिंह निवासी बहादरपुर खादर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार को हिरासत में लिया। पुलिस अब घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय और कांस्टेबल मनोज शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button