उत्तराखण्ड

दोहरे हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

सगी बहन और उसके प्रेमी की थी हत्या

हरिद्वार (चंद्रशेखर जोशी)। ग्राम झबरेड़ी कलां में बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को झबरेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को ग्राम झबरेड़ी कलां निवासी अमन बहन रुपा और उसके प्रेमी सूरज उर्फ मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मृतक सूरज के पिता अशोक की तहरीर पर कोतवाली झबरेड़ा में मुकदमा दर्ज मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अमन अपने गांव की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम नहर पुल पिकेट पर संदिग्ध वाहनों औरा व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बूढ़पुर पाल बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर भागने लगा।
पुलिस टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन उसने दोबारा फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान अमन उर्फ भरोसी के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बहन और सूरज के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर समाज में बदनामी होने की बात कहते हुए दोनों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। मुठभेड़ के संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button