देहरादून छात्रसंघ चुनाव 2026 के नतीजे घोषित
SGRR में साहिल पंवार, DAV में ABVP के नवदीप राणा और MKP में आयुषी पन्यूली अध्यक्ष निर्वाचित

देहरादून | राजधानी देहरादून के प्रमुख कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के नतीजे सामने आ गए हैं। श्री गुरु राम राय (पीजी) कॉलेज में साहिल पंवार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि DAV पीजी कॉलेज में ABVP के नवदीप राणा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं MKP पीजी कॉलेज में ABVP की आयुषी पन्यूली ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। देहरादून के प्रमुख कॉलेजों में इस बार अध्यक्ष पद के मुकाबलों में ABVP, NSUI और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिला। DAV और SGRR में मतदान एवं मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी प्रमुख रही। DAV में चुनाव के दौरान हंगामे की खबरें भी सामने आईं।
SGRR PG कॉलेज में साहिल पंवार अध्यक्ष, रोहित रावत महासचिव
श्री गुरु राम राय (पीजी) कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर साहिल पंवार ने जीत दर्ज की। चुनाव कार्यालय के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल 506 मत पड़े। साहिल पंवार को 388 और स्मिता को 113 मत मिले। चार मत अवैध रहे, जबकि एक मत नोटा के पक्ष में गया।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर ऋषभ भट्ट और सहसचिव पद पर महक को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना पाल विजयी रहीं, जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सिमरन कौर रैना को निर्विरोध चुना गया।
देहरादून छात्रसंघ चुनाव 2026: SGRR में साहिल पंवार, DAV में नवदीप राणा अध्यक्ष; MKP में आयुषी पन्यूली की जीत

देहरादून छात्रसंघ चुनाव 2026 के नतीजे घोषित, SGRR में साहिल पंवार, DAV में ABVP के नवदीप राणा और MKP में आयुषी पन्यूली अध्यक्ष निर्वाचित
देहरादून | 29 सितंबर, 2026
राजधानी देहरादून के प्रमुख कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के नतीजे सामने आ गए हैं। श्री गुरु राम राय (पीजी) कॉलेज में साहिल पंवार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि DAV पीजी कॉलेज में ABVP के नवदीप राणा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं MKP पीजी कॉलेज में ABVP की आयुषी पन्यूली ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। देहरादून के प्रमुख कॉलेजों में इस बार अध्यक्ष पद के मुकाबलों में ABVP, NSUI और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिला। DAV और SGRR में मतदान एवं मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी प्रमुख रही। DAV में चुनाव के दौरान हंगामे की खबरें भी सामने आईं।

SGRR PG कॉलेज में साहिल पंवार अध्यक्ष, रोहित रावत महासचिव
श्री गुरु राम राय (पीजी) कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर साहिल पंवार ने जीत दर्ज की। चुनाव कार्यालय के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल 506 मत पड़े। साहिल पंवार को 388 और स्मिता को 113 मत मिले। चार मत अवैध रहे, जबकि एक मत नोटा के पक्ष में गया।
महासचिव पद पर रोहित रावत विजयी रहे। उन्हें 394 मत मिले, जबकि संदेश वर्मा को 97 मत प्राप्त हुए। इस पद पर दो मत अवैध और 13 मत नोटा के रहे।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर ऋषभ भट्ट और सहसचिव पद पर महक को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना पाल विजयी रहीं, जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सिमरन कौर रैना को निर्विरोध चुना गया।
SGRR में चुनाव से पहले अध्यक्ष और महासचिव पद पर ABVP और NSUI के बीच मुकाबले की तस्वीर सामने आई थी।
DAV PG कॉलेज: ABVP के नवदीप राणा अध्यक्ष निर्वाचित
छात्र संख्या के लिहाज से राजधानी के प्रमुख कॉलेजों में शामिल DAV पीजी कॉलेज में ABVP के नवदीप राणा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उपलब्ध परिणाम के अनुसार नवदीप राणा ने NSUI के सौरभ सेमवाल को 96 वोटों से हराया।