उत्तराखण्ड

शादी के नाम पर ठगी करने वाली महिला समेत पांच गिरफ्तार

70 हजार रुपये व नशीला पाउडर बरामद

बहादराबाद/ हरिद्वार (बी बी चंदेला )l शादी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने के आरोप में बहादराबाद पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, 70 हजार रुपये की नकदी और नशीला पाउडर बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम दौलतपुर निवासी प्रवेश पुरी पुत्र स्व. लाल पुरी ने 24 सितंबर को कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर बताया कि आरोपियों ने उसके भाई योगेश पुरी के साथ विवाह कराया था। आरोप है कि विवाह के बाद महिला ने अपने पति को विश्वास में लेकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और मौका पाकर घर से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार और पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निर्देशन में बहादराबाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से संबंधित सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी: रुकमीना पुत्री राजू (21) निवासी ग्राम कोटवा, थाना कटरा, मिर्जापुर उत्तर प्रदेश; अब्दुल बारी पुत्र जुल्फकार निवासी ग्राम पासिया राजा, थाना लालगंज, मिर्जापुर; रागिनी पाल पत्नी पुनीत कुमार निवासी शिव नगर, थाना झिंझाना, शामली; पुनीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी शिव नगर, थाना झिंझाना, शामली तथा फतेह सिंह मीना पुत्र हरि किशन निवासी हबीबपुर, थाना सेवर, भरतपुर राजस्थान शामिल हैं।

बरामदगी: पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, 70 हजार रुपये नकद, नशीला पाउडर बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी सीज किया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल उपनिरीक्षक शमशेर अली, उपनिरीक्षक करम सिंह, हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह और कांस्टेबल सुनील तोमर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button