उत्तराखण्डधर्म-संस्कृतिमनोरंजन

उत्तराखंड: हनुमान अंश फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश

देहरादून l उत्तराखंड में हनुमान अंश फिल्म को प्रोत्साहित करने के लिए एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार प्रदेश में सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में हनुमान अंश फिल्म दिखाने पर टिकट बिक्री पर सीजीएसटी व एसजीएसटी लिया जाता है।

प्रदेश सरकार ने हनुमान अंश फिल्म को प्रोत्साहित करने के लिए एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सूचना महानिदेशक ने राज्य कर विभाग को एसजीएसटी प्रतिपूर्ति करने के संबंध में आदेश जारी किए।

सीएम धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी थी हनुमान अंश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश देखी थी। उनके साथ धर्मपत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व प्रदीप बत्रा मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म हनुमान अंश को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।

देवभूमि उत्तराखंड महान संतों और आध्यात्मिक परंपराओं की भूमि भी है। नीब करौली बाबा का कैंची धाम विश्वभर में श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। फिल्म हनुमान अंश भारत की समृद्ध संत परंपरा, भक्ति, सेवा, प्रेम और मानव कल्याण की भावना को केंद्र में रखती है। फिल्म के माध्यम से नीब करौरी बाबा की आध्यात्मिक यात्रा और उनके जीवन से जुड़े उन मूल्यों को सामने लाने का प्रयास किया गया है, जिनमें ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा, मानव सेवा, करुणा, प्रेम, विनम्रता और लोक कल्याण प्रमुख हैं।

बाबा नीम करौली का दिखा है जीवन

‘हनुमान अंश’ की कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित है, जो आगे चलकर नीम करौली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए। फिल्म में उनके जीवन की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाने की कोशिश की गई है। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के सफर को सामने लाती है, जिसकी जिंदगी धीरे-धीरे आध्यात्मिकता और भक्ति की ओर बढ़ती है और बाद में वह लाखों लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बन जाते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button