उत्तराखण्ड

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया भाजपा अध्यक्ष भट्ट के आवास के घेराव

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास का घेराव किया।

आठ अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की विशाल जनसभा के उपरांत किए गए कथित ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ का समर्थन करने संबंधी भट्ट के उनके बयान का समूची कांग्रेस विरोध कर रही है।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि 8 अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। .उन्होंने कहा कि जनसभा के बाद कुछ अराजक तत्वों द्वारा उसी स्थान पर यज्ञ कर तथाकथित ‘शुद्धिकरण’ किया गया। कांग्रेस पार्टी ने इस कृत्य को सामाजिक सौहार्द, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विरुद्ध बताया था।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विचारों का विरोध किया जा सकता है, लेकिन किसी राजनीतिक दल की सभा के बाद उस स्थान का ‘शुद्धिकरण’ करने जैसी मानसिकता समाज में वैमनस्य पैदा करती है।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस कथित शुद्धिकरण को उचित बताते हुए उसका समर्थन किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग उनके इसी बयान के विरोध में आज उनके आवास का घेराव करने के लिए मजबूर हुआ। मदन लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक समानता में विश्वास करती है। किसी भी राजनीतिक दल अथवा नेता की विचारधारा से असहमति हो सकती है, लेकिन किसी व्यक्ति अथवा राजनीतिक दल को अपवित्र बताकर उसके कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण करना सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देने वाला कृत्य है।

मदन लाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपने बयान पर प्रदेश की जनता से स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा को भी राजनीतिक विरोध को राजनीतिक स्तर तक सीमित रखना चाहिए तथा प्रदेश में नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा देने से बचना चाहिए।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह योगी ने कहा कि कांग्रेस दलितों का अपमान नहीं सहन करेगी। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है तब से लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहे कांग्रेस कभी भी इस तरह के अत्याचार को शाहीन नहीं करेगी।

घेराव कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, अभिनव थापर, जगदीश धीमान, सी.पी. सिंह, महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’, नीरज त्यागी, करण घट, आदर्श सूद, गगन सक्सेना, रविंद्र ठाकुर, सुनील प्रधान, पूनम कंडारी, नितीश राजोरिया, सागर सिंह, अमित तलवार, राजकुमार सिंह, सुनील जायसवाल, पिया थापा, हरजीत सिंह, अनिल बंसल, संजय गौतम, अशोक कुमार, ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, मुकीम अहमद भूरा, दीपक मधवाल, शाहिद अहमद, जमाल, याकूब सिद्दीकी, अभिषेक पासी, रोबिन त्यागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button