उत्तराखण्ड

शिवालिकनगर में विकास कार्यों का शिलान्यास, विधायक आदेश चौहान के सम्मान में आयोजित हुआ आभार कार्यक्रम

बहादराबाद /हरिद्वार (बी बी चंदेला ) l रानीपुर विधानसभा के शिवालिकनगर स्थित वार्ड-1 में पार्क पुनर्निर्माण सौंदर्यीकरण कार्य शिलान्यास के अवसर पर स्थानीय जनता द्वारा रानीपुर विधायक आदेश चौहान के सम्मान में आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और उनकी विकासपरक कार्यशैली की सराहना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा में सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, पार्क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। लगातार चल रहे विकास कार्यों के बीच जल्द ही विभिन्न स्वीकृत विकास योजनाएं पुनः धरातल पर नजर आएंगी और जनता को उनका लाभ मिलेगा।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जनप्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास को विकास कार्यों के माध्यम से मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जो कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, उन्हें समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना ही जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
स्थानीय सभासद वीरेंद्र अवस्थी ने विधायक आदेश चौहान की विकासपरक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधायक लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं और आम जनता के लिए उनकी सहज उपलब्धता उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा में विकास कार्यों को लेकर विधायक द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि वार्ड-1 की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वार्ड में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उन्होंने विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त किया।
जिला निकाय प्रकोष्ठ के सह-संयोजक तथा पूर्व सभासद अशोक मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास को प्राथमिकता मिली है। उन्होंने विधायक आदेश चौहान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति और उनका धरातल पर क्रियान्वयन जनता के लिए संतोष का विषय है।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने विधायक आदेश चौहान का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे विधायक के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, सभासद पंकज चौहान, सुरेंद्र कर्णवाल,अनीता वर्मा, श्रीमती रेखा सिंगल, रमाकांत महेश्वरी, पवन चौहान, रविंद्र कुमार, बलराम नौटियाल, मंजू नौटियाल, कुशलवीर सिंह, अजय अरोड़ा नरेंद्र पुंडीर , रविकांत गुप्ता, ए एन उपाध्याय, हरि नाम कटियार, हरिंदर चौधरी, डीके चौधरी, ऋषि पाल मालिक , राजेंद्र दत्ता, सरदार रविंद्र , नरेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रभात कौशिक, प्रवीण कुमार, शिवराज सिंह, डॉक्टर सेठी , गौरव उपाध्याय, रामनिवास , श्रीमती सुनीता मेहता, पवन गर्ग श्रीमती शकुंतला महेश्वरी, श्रीमती पाल, कमलेश गुप्ता , देवेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, श्रीमती सरोज शर्मा, सुरेश चौहान,मोहित चौधरी,आदित्य मदान, अरुण गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रदीप कुमार, परमजीत, मनोज कुमार, अरुण गुप्ता, यादव जी, रंजन बुटोला , श्रीमती रामनिवास, रजनीश, राजकुमार, शरद राजपूत, मणिकांत,सुरेश सिंगल सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button